तिल्दा-नेवरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर 2026, गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत तिल्दा और तुलसी की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तिल्दा समिति के प्रबंधक भूवन साहू औऱ तुलसी समिति के प्रबंधक महेश शर्मा दोनों समितियों में 101-101 दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और संकल्प का संदेश दिया गया। साथ ही साथ तिल्दा ब्रांच मैनेजर शोभा राम साहू भी सम्मिलित हुए
कार्यक्रम में जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति नरसिंग वर्मा और देवव्रत शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। तिल्दा एवं तुलसी सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने समिति परिसर में कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन किया।

सहकारिता प्रकोष्ठ के तिल्दा शहर मंडल प्रभारी संतोष धीरज ने अपने प्रभार क्षेत्र की तिल्दा और तुलसी सहकारी समितियों में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की। तुलसी स्थित सहकारी समिति में भी 101 दीप प्रज्वलित किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा एवं संकल्प का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, तिल्दा ब्रांच मैनेजर समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। उपस्थित लोगों ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
