तिल्दा-नेवरा। 12 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में गेट गिरने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान शिवम यादव, उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गेट किन परिस्थितियों में गिरा और हादसे की पूरी वजह क्या है, इसे लेकर पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

मासूम की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।

PNBCG NEWS TILDA NEORA
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
