रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा रंग-रोगन के लिए तरस रहीग्राम चिचोली में उपेक्षा का शिकार हो रही वीरांगना की प्रतिमा

Fashion

तिल्दा नेवरा :- ग्राम चिचोली में मेन रोड पर स्थापित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं महराणा प्रताब की प्रतिमा लंबे समय से रंग-रोगन और रखरखाव के अभाव में उपेक्षा का शिकार हो रही है। प्रतिमा परिसर की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है। देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाली रानी लक्ष्मीबाई व महाराणा प्रताब की प्रतिमा को उचित देखरेख की आवश्यकता है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर स्थापित यह प्रतिमा युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लेकिन समय पर रंग-रोगन नहीं होने तथा आसपास साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का अभाव होने के कारण प्रतिमा की सुंदरता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधि से मांग की है कि प्रतिमा की तत्काल साफ-सफाई कराकर रंग-रोगन कराया जाए और परिसर का भी सौंदर्यीकरण किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि महापुरुषों एवं वीरांगनाओं की प्रतिमाओं का संरक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके सम्मान और इतिहास को जीवंत रखने की जिम्मेदारी है। लोगों ने जल्द पहल कर रानी लक्ष्मीबाई व महराणा प्रताब की प्रतिमा को नया स्वरूप देने की मांग की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *