तिल्दा-नेवरा। आगामी गणेश पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस ने असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को जेल निरुद्ध कराया।
पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी और एसडीओपी विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस की अलग-अलग टीमों को पेट्रोलिंग एवं निगरानी के लिए रवाना किया गया था।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने ऐसे व्यक्तियों को चिन्हांकित किया, जिनसे क्षेत्र में विवाद, लड़ाई-झगड़े एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न होने तथा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 14 व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया और धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
सभी आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने के बाद सभी 14 को जेल निरुद्ध कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आगामी गणेश पर्व को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
पुलिस कार्रवाई में निरुद्ध किए गए 14 व्यक्ति: सूरज सेन, शिवा साहू, राहुल कुमार पंजवानी, राहुल निषाद, इंदिरा सांवरा, सूरज सिंह चौहान, मनोज निषाद, शोभू साहू, अशोक यादव, रवि यादव, करिया देवार, सूर्या सांवरा, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा एवं संजय वर्मा।
लोकेशन – तिल्दा नेवरा
PNBCG NEWS TILDA NEORA
PAVAN BAGHEL
तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
