भारी वाहनों से सड़कें बदहाल, जिला सदस्य ने दी चक्का जाम की चेतावनी

चिकित्सा

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल

एंकर – हथबंध। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और औद्योगिक संयंत्रों के भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन को लेकर जिला सदस्य दीप्ति गोविंद वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान सड़कों की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने गहरा रोष जताया
आप को बता दे कि हथबंध–तिगड्डा चौक सहित मुख्य सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। तिगड्डा चौक पर स्थिति इतनी खराब है कि जिला सदस्य का वाहन भी गड्ढे में फंस गया। चौक के दोनों ओर दुकानें और मोड़ पर बने गहरे गड्ढे लगातार हादसों की आशंका बढ़ा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में स्थित 5 से 7 औद्योगिक संयंत्रों के भारी टेलर वाहन दिन-रात सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे सड़कें टूट रही हैं और धूल व उड़ती राख से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग जिला मुख्यालय को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, जहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणों का नियमित आना-जाना रहता है।


मौके पर मौजूद मीडिया से चर्चा करते हुए जिला सदस्य दीप्ति गोविंद वर्मा एवं जनपद प्रतिनिधि ऋषिकांत पटेल ने कहा कि संयंत्र प्रबंधन केवल मुनाफे पर ध्यान दे रहे हैं और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) से मुंह मोड़ रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *