शिक्षक दिवस पर तिल्दा-नेवरा पुलिस बनी ‘साइबर शिक्षक’

विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, OTP फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचाव के बताए उपाय तिल्दा-नेवरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर तिल्दा-नेवरा पुलिस ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाई। थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में आयोजित साइबर जागरूकता अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण […]

Continue Reading

रास-गरबा के साथ धूमधाम से मनाई ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा में जन्माष्टमी

नन्हे कृष्ण-राधा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन तिल्दा-नेवरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा सेवाकेंद्र में जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही उमंग, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेशभूषा में सुंदर प्रस्तुतियां देकर पूरे सभागार को कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम […]

Continue Reading

संवेदनशील इलाकों में तिल्दा पुलिस की सघन चेकिंग, 21 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

देवार बस्ती, अटल आवास और मोहभट्टा पारा में चला अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर तिल्दा-नेवरा। अपराधों की रोकथाम और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने देवार बस्ती, अटल आवास, मोहभट्टा पारा सहित अन्य क्षेत्रों में […]

Continue Reading

कोहका कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा—सपने देखिए और उन्हें पूरा करने मेहनत कीजिए

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा स्थित कोहका कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री […]

Continue Reading

तिल्दा-नेवरा की मासिक बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पीड़ितों की समस्याओं पर संघर्ष का संकल्प

राखी तिहार के साथ छत्तीसगढ़िया एकता और स्वाभिमान का दिया संदेश, छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना को लेकर बनी रणनीति तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, तिल्दा-नेवरा खंड की मासिक बैठक गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को राजिम सदन, कोटा रोड, नेवरा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं […]

Continue Reading

लांजा में गांजे की बड़ी खेप जब्त, 6.761 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिमगा। ग्राम लांजा में अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए घर में छिपाकर रखने वाले एक आरोपी को थाना सिमगा और सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.761 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50 हजार बताई गई है, बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, […]

Continue Reading

कोहका-घुलघुल मार्ग जर्जर, छोटे पुल से बढ़ा हादसे का खतरा

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बारिश में पानी भरने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी; ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग तिल्दा-नेवरा। कोहका से घुलघुल को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। […]

Continue Reading

ऑपरेशन निश्चय: तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा। अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 किलो 555 ग्राम गांजा, 86 पौवा अवैध शराब और बिक्री की नगदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹1 […]

Continue Reading

संतान की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए महिलाओं ने रखा कमरछठ व्रत

तिल्दा-नेवरा :- संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने बुधवार को कमरछठ यानी हलषष्ठी का व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना कर अपनी संतान के मंगलमय जीवन […]

Continue Reading

आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रेम नारायण नायक ने लहराया परचम, छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान

तिल्दा-नेवरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरा में पदस्थ वाणिज्य व्याख्याता प्रेम नारायण नायक ने भारत सरकार के आई-गॉट कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है।प्रेम नारायण नायक ने कर्मयोगी कोर्स में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि बलौदा बाजार-भाटापारा जिले […]

Continue Reading