देवार बस्ती, अटल आवास और मोहभट्टा पारा में चला अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
तिल्दा-नेवरा। अपराधों की रोकथाम और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने देवार बस्ती, अटल आवास, मोहभट्टा पारा सहित अन्य क्षेत्रों में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों की जांच-पड़ताल की।
अभियान के दौरान बिना उचित कारण क्षेत्र में घूम रहे अन्य स्थानों के व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान की गई। पुलिस ने उन्हें अनावश्यक रूप से क्षेत्र में नहीं घूमने की समझाइश देने के साथ आवश्यक निर्देश भी दिए।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
