शिक्षक दिवस पर तिल्दा-नेवरा पुलिस बनी ‘साइबर शिक्षक’

Fashion

विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, OTP फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचाव के बताए उपाय


तिल्दा-नेवरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर तिल्दा-नेवरा पुलिस ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभाई। थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में आयोजित साइबर जागरूकता अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, अनजान APK फाइल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।
पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने से बचने की समझाइश दी। साथ ही मोबाइल एप्लीकेशन केवल अधिकृत Play Store या App Store से ही डाउनलोड करने की सलाह दी गई।


साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत


पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ सकती है।
पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं साइबर जागरूक बनने के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की।


पुलिस स्टाफ रहा मौजूद


कार्यक्रम में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी सहित थाना तिल्दा-नेवरा का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन “साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा” के संदेश के साथ हुआ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *