PNBCG NEWS TILDA NEORA
एशिया कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। मजबूत मानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम महज़ 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी।
जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती तीन विकेट जल्दी ही गिर गए। लेकिन युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को स्थिरता दी। आखिर में रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप पर अपना दबदबा कायम रखते हुए 9वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
