PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा संवाददाता पवन बघेल
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बोरी में युवक के शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी पति-पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है, जो मूलतः ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला था और उरला स्थित RR इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। मिलाल बाड़ा, रावाभाठा के खाली प्लाट में आज सुबह लोगों ने जब बोरी में युवक का शव देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिससे अनुमान लगाया गया कि पत्थर या किसी धारदार हथियार से हत्या की गई थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
