दिव्यांग एव वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क पंजीकरण शिविर 4 सितम्बर  को

चिकित्सा

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर संवाददाता पवन बघेल


तिल्दा नेवरा।
जनपद पंचायत तिल्दा एवं नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के अंतर्गत निवास करने वाले लोगों के लिए 04 सितंबर 2025, गुरुवार को अंबेडकर भवन, सासा होली में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदाय हेतु शिविर में पंजीकरण किया जाएगा।

शिविर में उपलब्ध सुविधाएँ

  • दिव्यांग एवं वृद्धजनो के लिए आवश्यक उपकरणों का निःशुल्क पंजीकरण
  • आधार कार्ड बनवाने की सुविधा
  • आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा

आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज़ (आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि) के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। साथ ही पात्र लाभार्थियों तक इस सूचना को पहुँचाने की भी अपील की गई है।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *