PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
तिल्दा नेवरा।
आज तिल्दा नेवरा नगरपालिका क्षेत्र में तिल्दा ब्लॉक कांग्रेस शहर और ग्रामीण इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया ब्लॉक प्रभारी अजय तिवारी की मौजूदगी में पूरी की गई।
शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों — सुनील सोनी, अजितेश शर्मा और प्रशांत गुप्ता — ने नामांकन दाखिल किया। प्रारंभ में प्रभारी द्वारा सभी से रायशुमारी की गई, लेकिन समयाभाव के चलते पर्ची सिस्टम से चुनाव संपन्न हुआ। पर्चियां प्रभारी की मौजूदगी में लिफाफे में जमा कराई गईं और उस पर उम्मीदवारों के हस्ताक्षर लिए गए।
वहीं, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में हैं — बलदाऊ साहू, ओम ठाकुर, कश्यप और एक अन्य प्रत्याशी। सभी उम्मीदवारों ने अपना-अपना बायोडाटा जमा कर दिया है।
अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि शहर और ग्रामीण इकाई में किस उम्मीदवार का भाग्य चमकता है और कौन ब्लॉक अध्यक्ष की कुर्सी संभालेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
