PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा – विकास मित्र मंडल का गरबा कार्यक्रम मनमोहक
तिल्दा नेवरा।
नवरात्रि पर्व के अवसर पर विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में आज का नज़ारा बेहद खास रहा। सभी प्रतियोगी अलग-अलग रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की झलक दिखाते हुए सज-धज कर मंच पर उतरे और अपने मनमोहक गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में विकास मित्र मंडल की ओर से मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने दर्शकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की गलत हरकत न करें और गरबा का आनंद शांति से उठाएँ।
आज का गरबा प्रदर्शन दर्शकों को बेहद भाया और सभी प्रतिभागियों ने शानदार परफ़ॉर्मेंस देकर माहौल को यादगार बना दिया।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
