श्री सीमेंट प्लांट मे यूनियन की हड़ताल, प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी

औद्योगिक

PNBCG NEWS TILDA NEORA


बलौदाबाज़ार: श्री सीमेंट प्लांट में यूनियन की हड़ताल, प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी

बलौदाबाज़ार। श्री सीमेंट प्लांट में आज सुबह 6 बजे से ऐटक यूनियन के सैकड़ों सदस्य कंपनी गेट के सामने हड़ताल पर बैठ गए। मजदूरों ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन ने जिन तीन मुख्य मांगों को लेकर मोर्चा खोला है, उनमें क्लिन टेक स्मार्ट हॉस्पिटैलिटी, पैकिंग प्लांट और समय पर बोनस समझौता शामिल है।

यूनियन अध्यक्ष लीलाधर साहू ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है। कई मजदूर 8 से 10 सालों से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उचित मजदूरी दर नहीं मिल रही। मजदूरों का कहना है कि सभी को समान रेट मिलना चाहिए और दीपावली बोनस भी हर साल समय पर दिया जाना चाहिए।

साहू ने कहा कि मजदूरों से ज्यादा काम लिया जाता है लेकिन मजदूरी दर बेहद कम दी जाती है। इस वजह से कर्मचारियों में गहरी नाराज़गी है। उन्होंने साफ किया कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी और प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद होती रहेगी।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *