करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत, किसान पुलिस हिरासत मे

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA


रायगढ़: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, किसान हिरासत में

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेलमा में शनिवार शाम करंट की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, किसान मनोहर नायक ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए चारों ओर बिजली के तार बिछा रखे थे। इसी दौरान गांव के ही युवक मनोज पटेल (पिता- गोपाल पटेल) शाम लगभग 6 बजे काम से लौटते समय खेत के पास शौच के लिए गया। अंधेरा होने के कारण वह बिजली से प्रवाहित तार की चपेट में आ गया।

करंट लगने से मनोज पटेल गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में बिछाए गए बिजली के तार को जब्त कर लिया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर किसान मनोहर नायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दी गई है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *