PNBCG NEWS TILDA NEORA
शीतला तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव
तिल्दा नेवरा।
दिनांक 30 सितम्बर 2025 को शीतला तालाब, वार्ड क्रमांक 07 नेवरा तिल्दा में लगभग 30 से 35 वर्ष आयु के एक अज्ञात युवक का शव पानी में डूबा हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग पंचनामा दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू की है
अब तक मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—
यदि किसी को इस अज्ञात मृतक के बारे में जानकारी हो या उसके परिजनों का पता चले तो तत्काल थाना तिल्दा नेवरा को सूचित करें।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
