PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा पवन बघेल
तिल्दा नेवरा थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं विक्रय पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा–कोटा मुख्य मार्ग स्थित कोटा चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।
सूचना की तस्दीक एवं आरोपी के मौके से फरार होने की संभावना को देखते हुए तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में रखा 820 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30,000/- है, जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम : कपिल दास मानिकपुरी
पिता : स्व. पुरू दास मानिकपुरी
उम्र : 55 वर्ष
निवासी : ग्राम खपरीखुर्द, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
उक्त कृत्य अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 580/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेजा गया है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
यह सफल कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर एवं
नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में,
निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में
सउनि शंकर लाल वर्मा, जितेन्द्र सोनी, विजेन्द्र निराला एवं म.आर. किरण वर्मा द्वारा की गई।
वार्षिक उपलब्धि (वर्ष 2025)
पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में—
एनडीपीएस एक्ट के 13 प्रकरण दर्ज
14 आरोपियों की गिरफ्तारी
कुल 37 किलोग्राम गांजा जप्त
आबकारी एक्ट के तहत 85 व्यक्तियों पर कार्यवाही
188 लीटर अवैध शराब जप्त
तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
