PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा नेवरा। ग्राम लखना निवासी मोतीलाल प्रजापति ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 29 अगस्त 2025 की रात्रि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा HF डीलक्स (क्रमांक CG 04 DQ 7533) को घर के सामने खड़ा किया था। सुबह उठने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। अज्ञात चोर द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी बालक के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल हीरो होंडा HF डीलक्स CG 04 DQ 7533, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये है, बरामद कर जप्त कर ली है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
