जनहित के विषयों पर सार्थक भेंट-मुलाकात

Fashion

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक टंकराम वर्मा से नवा रायपुर स्थित उनके निवास एम-12 में आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष आशीष शर्मा एवं सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के विकास, वार्ड क्रमांक 21 में आवश्यक विकास कार्यों, शिक्षा एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। रानी सौरभ जैन ने क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं और नागरिकों की अपेक्षाओं से मंत्री को अवगत कराते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
इस दौरान सासाहोली हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल से संबंधित विषय प्रमुखता से रखा गया। विद्यालय परिसर की सुरक्षा और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण को देखते हुए बाउंड्री वॉल निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गई तथा कार्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।


इसके अलावा सासाहोली हाई स्कूल के नाम परिवर्तन से जुड़े विषय पर भी चर्चा हुई। रानी सौरभ जैन ने बताया कि यह विषय स्थानीय जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है और इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं सकारात्मक पहल की अपेक्षा है।
भेंट के दौरान वार्ड क्रमांक 21 सहित पूरे तिल्दा-नेवरा नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं तथा आगामी सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
रानी सौरभ जैन ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर तक पहुंचाना और उनके निराकरण के लिए प्रयास करना उनकी निरंतर प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का मार्गदर्शन और सहयोग क्षेत्र के विकास के लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर आगे भी सकारात्मक पहल होगी।


Pavan Baghel – PNBCG News, Tilda-Neora

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *