तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के सामने आम रोड एवं थाना के सामने मेन रोड पर विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद व्यक्तियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू होने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कैलाश यदु (20 वर्ष), हिमांशु उर्फ प्रिंस यादव (19 वर्ष), करण कुमार छेदैय्या (19 वर्ष) और राजेश कुमार वर्मा (26 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया।
पुलिस ने गणेश पर्व एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा विवाद, हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।
तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।
ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
