तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि तिल्दा के मेन रोड स्थित शासकीय अस्पताल के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया।
बताया गया कि समझाइश के बावजूद संबंधित लोग आक्रोशित होकर दोबारा मारपीट और शांति भंग करने पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया।
न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कराया गया।
जेल भेजे गए आरोपियों में उपकार देवार (43), तुलसी बाई देवार (33) और लोभी देवार (43), सभी निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवार मोहल्ला, तिल्दा शामिल हैं।
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
