विजय हरिरामानी बोले—जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान, ऐसे में जश्न उचित नहीं
तिल्दा-नेवरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा घर-घर दीप जलाने की अपील को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के स्थानीय मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री विजय हरिरामानी ने आरोप लगाया कि एक ओर आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से परेशान है, वहीं दूसरी ओर भाजपा जन्मदिन के अवसर पर दीप जलाकर जश्न मना रही है।

हरिरामानी ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घर-घर “आशीर्वाद का दिया” जलाने की अपील की गई। उन्होंने बिहार में बाढ़, दिल्ली में इमारत गिरने की घटना, मध्यप्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत और मणिपुर की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे समय में बड़े पैमाने पर दीप जलाकर उत्सव मनाना संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है। ऐसे में बड़े पैमाने पर दीप जलाने के अभियान को उन्होंने अनावश्यक खर्च और राजनीतिक प्रचार का माध्यम बताया।

कांग्रेस के अन्य मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता पर स्मार्ट मीटर, बिजली की कीमतों, घरेलू गैस, पेट्रोल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी परिस्थितियों में दीप जलाने का अभियान जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील सोनी, वरिष्ठ पार्षद राजेश कोटवानी, पार्षद किरण बाला नायक, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य लाला शर्मा, नानकराम छाबड़िया, कैलाश गांधी, अनूप रवानी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने भी भाजपा के दीप प्रज्ज्वलन अभियान की आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकारी एवं निजी संसाधनों के दुरुपयोग से जोड़ते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
