साइबर ठगी की रकम खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fashion

म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप, ₹1.08 लाख से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा


बलौदाबाजार-भाटापारा। साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग से अर्जित अवैध रकम को बैंक खातों के जरिए खपाने के मामले में पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर फ्रॉड की रकम के लेनदेन के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को पलारी क्षेत्र से, जबकि दूसरे को रायपुर से पकड़ा गया।


₹1,08,644 के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा


जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों के माध्यम से ₹1,08,644 की संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम को इधर-उधर करने तथा उसे ठिकाने लगाने के लिए किया जाता था।
पुलिस ने बताया कि ऐसे बैंक खातों को म्यूल (Mule) अकाउंट कहा जाता है, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर करने के लिए करते हैं।


गिरफ्तार आरोपी


1. खिलेंद्र वर्मा, पिता स्व. सूरज वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, आमपारा, ग्राम अहमदपुर (पलारी), थाना पलारी।
2. दीपेश मल्होत्रा, पिता स्व. मनोज मल्होत्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी विकास विहार कॉलोनी, महादेव चौक, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर।
पुलिस के अनुसार, मामले में बैंक खातों के लेनदेन और साइबर अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया गया और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *