हथबंद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
हथबंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय) में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें श्रीफल, शॉल एवं उपहार भेंट किए गए।
इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं सरपंच डालेश्वरी नरेश अनंत ने संस्था के प्राचार्य सी.के. नायक को गुलाल लगाकर एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, झरना देवी मानव सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. उत्तम विश्वास एवं पंच मूलचंद टंडन ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुलाल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं सहकारी समिति के अध्यक्ष धनेश निषाद ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। धनेश निषाद ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करने का भी आग्रह किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सी.के. नायक ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी, पंच सतनाम ध्रुव, सोनू सेन, राजेश प्रजापति, पालकगण सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
