जन्माष्टमी पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, रिंकू रमेश अग्रवाल ने बढ़ाया उत्साह

Fashion

तिल्दा-नेवरा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा के बनियापारा स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में भाजपा नेता रिंकू रमेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर रमेश अग्रवाल ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पावन पर्व पर प्रतिभावान बच्चों का सम्मान होना इससे अधिक शुभ अवसर नहीं हो सकता। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे इसी तरह पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखें, ताकि भविष्य में भी उन्हें इसी प्रकार सम्मानित होने का अवसर मिले।
उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिवार द्वारा प्रतिवर्ष क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाता है। इस परंपरा के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *