कुंदरू में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षकों के योगदान को किया गया सम्मानित

Fashion

तिल्दा-नेवरा। उड़ान महिला संगठन, कुंदरू के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति स्वाती वर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच, व्यवहार और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भाग्य विधाता और निर्माता दोनों हैं। शिक्षकों के प्रति तन, मन, धन और समय से हरसंभव सम्मान एवं सहयोग की भावना होनी चाहिए।


वहीं जिला पंचायत सभापति श्रीमती शैल महेंद्र साहू ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक विद्यार्थियों के लिए सच्चा रोल मॉडल होता है और उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनता है। शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान नहीं करती, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा भी दिखाती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। इस अवसर पर शिक्षकों के समर्पण, कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।
समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं आयोजन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *