तिल्दा-नेवरा। पारिवारिक मनमुटाव और आपसी विवाद के चलते शांति भंग करने पर तिल्दा-नेवरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी एवं शीतला पारा नेवरा में पारिवारिक विवाद और आपसी मनमुटाव के चलते लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया।
बताया गया कि समझाइश के बावजूद संबंधित लोग उग्र होकर आपस में मारपीट करने पर आमादा थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की और चारों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। एसडीएम द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर चारों को जेल निरुद्ध किया गया।
जेल निरुद्ध किए गए व्यक्ति:
राजू बघेल पिता मंगलू बघेल, उम्र 28 वर्ष, ग्राम चंगोरी।
रिखी बाई बघेल पति मंगलू बघेल, उम्र 55 वर्ष, ग्राम चंगोरी।
सावित्री बघेल पति राजू बघेल, उम्र 26 वर्ष, ग्राम चंगोरी।
जितेन्द्र कुमार साहू पिता राजकुमार साहू, उम्र 32 वर्ष, वार्ड क्रमांक 07, शीतला पारा नेवरा।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
