तिल्दा नेवरा :- विकासखंड तिल्दा-नेवरा में पालक समिति के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पी.एम. श्री कन्या शाला नेवरा-तिल्दा में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल,अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं।
वे विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार,अनुशासन और बेहतर भविष्य की दिशा भी प्रदान करते हैं। शिक्षकों के सम्मान से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, भाजपा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा तथा जिला रायपुर ग्रामीण शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष देवांगन, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी के साथ साथ बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
